हिंदी शायरी : कुछ बात ना बिगड़ जाए इसलिए तेरी सब बातें मान लेते हैं

Abrar khan
By -
3
मैं अबरार खान आपका स्वागत करता हूं अपने इस ब्लॉग पर, आपको यहां बहुत ही खूबसूरत शायरियों का कलेक्शन मिलेगा। मैं आशा करता हूं आपको ये शायरियां पसंद आयेगी। अगर आपको मेरी शायरियां अच्छी लगती है तो कमेन्ट करके जरूर बताए धन्यवाद।
हिंदी शायरी
चेहरे की हँसी से हर गम छुपाओ,
बहुत कुछ बोलो पर कुछ ना बताओ,
खुद ना रूठो कभी पर सबको मनाओ,
ये राज़ है ज़िन्दगी का, बस जीते चले जाओ।
हिंदी शायरी
जिसकी आरजु थी उसका ही प्यार ना मिला,
बरसो जिसका इंतजार किया उसका ही साथ ना मिला,
अजीब खेल है ये मोहब्बत का,
किसी को हम ना मिले और कोई हमे ना मिला।
हिंदी शायरी
वो दर्द ही क्या जो आँखों से बह जाए,
वो खुशी ही क्या जो होठों पर रह जाए,
कभी तो समझो मेरी खामोशी को,
वो बात ही क्या जो लफ्ज़ आसानी से कह जायें।
हिंदी शायरी
उनकी तस्वीर को सीने से लगा लेते हैं,
इस तरह जुदाई का गम मिटा देते हैं,
किसी तरह कभी उनका जिक्र हो जाये तो,
भींगी पलकों को हम झुका लेते हैं।
हिंदी शायरी
आंखों से आँखे मिला गया कोई,
दिल की कलियाँ खिला गया कोई,
दिल की धड़कन यूँ बेताब न थी,
मुझको दीवाना बना गया कोई।

एक टिप्पणी भेजें

3टिप्पणियाँ

Thank you. Aese Hi Padhte rhiye hmare blog ki Shayari or Hume Support krte rhiye

एक टिप्पणी भेजें